नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने टेका मत्था, हाथ में झाड़ू लेकर किया श्रमदान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान; मुख्यमंत्री बोले—स्वच्छता को जनभागीदारी से बनाना होगा जीवनशैली का हिस्सा
 
नानकमत्ता/उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया और स्वयं श्रमदान किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

सीएम धामी ने कहा कि स्वच्छता को किसी एक कार्यक्रम या अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए।


उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार के मुताबिक अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचाrयत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *