उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस की संगठन मजबूती की कवायद, कई नेताओं ने थामा हाथ

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने की कवायद, कई नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और दूसरे दलों से जुड़े नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटी है। इसी क्रम में देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में कई नेताओं और पूर्व अधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने वालों में चकराता क्षेत्र से पूर्व सैनिक, सहसपुर क्षेत्र के कुछ नेता और आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके कई नेता शामिल रहे। कांग्रेस इसे आगामी चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देख रही है।

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और बदलाव चाहती है। गोदियाल ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में दूसरे दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना प्रदेश की सियासत में राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाला घटनाक्रम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *