PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे: उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में CM धामी ने की विशेष पूजा

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व और दूरदृष्टि से देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री के दीर्घ, स्वस्थ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *