उत्कर्ष योग मिशन के 20वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे आर्येंद्र शर्मा, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

बनियावाला के रावत फार्म हाउस में उत्कर्ष योग समिति का आयोजन; सहसपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा ने योग और स्वस्थ जीवनशैली पर रखे विचार

देहरादून। बनियावाला स्थित रावत फार्म हाउस में उत्कर्ष योग समिति द्वारा आयोजित 20वें अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष योग मिशन स्थापना दिवस समारोह में सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर आर्येंद्र शर्मा ने उपस्थित लोगों से योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर संवाद किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया।

आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना महत्वपूर्ण है।

समारोह के दौरान योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *