विकास त्यागी व परिवार की सुरक्षा को लेकर समस्त हिंदू समाज देहरादून ने सौंपा ज्ञापन

विकास त्यागी एवं उनके परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते समस्त हिंदू समाज देहरादून के प्रतिनिधि।

केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग

 

देहरादून, 30 सितंबर। समस्त हिंदू समाज, देहरादून के प्रतिनिधियों ने विकास त्यागी एवं उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा संभावित खतरे को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से जुड़े धार्मिक स्थल के अतिक्रमण प्रकरण में विकास त्यागी मुख्य शिकायतकर्ताओं में रहे हैं। संबंधित मामले में हुई कार्रवाई के बाद उनकी एवं उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।

समस्त हिंदू समाज देहरादून ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विकास त्यागी और उनके परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। संगठन ने उनकी जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरे का उच्च स्तरीय आकलन कराने और आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

इसके साथ ही उनके आवास पर पुलिस पिकेट तैनात करने तथा स्थानीय पुलिस एवं खुफिया तंत्र को पूरी तरह सतर्क रखने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी व्यक्ति एवं उसके परिवार की सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। समस्त हिंदू समाज देहरादून ने केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेकर विकास त्यागी एवं उनके परिवार की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

 

NATION 9 TODAY | आम जनता की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *