देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में पुतला दहन

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर देहरादून में सियासी विरोध देखने को मिला।

रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुठाल गेट पर प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी की निंदा करते हुए अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने राजनीतिक बौखलाहट में इस प्रकार का बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला दहन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *