केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस की ईमानदारी की मिसाल! यात्री को लौटाया ₹1 लाख नकद और iPhone से भरा बैग, पुरोहित ने भी की मदद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में उत्तराखंड पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। धाम में एक यात्री का खोया हुआ बैग पुलिस और स्थानीय पुरोहित के सहयोग से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बैग में एक लाख रुपये नकद, कीमती आईफोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

बैग खोने से परेशान था यात्री, पुलिस ने शुरू की तलाश

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम पहुंचे एक यात्री का बैग अचानक खो गया था। बैग में बड़ी रकम और कीमती सामान होने के कारण यात्री काफी परेशान था।

यात्री की परेशानी को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल मनोज राणा और अष्टम रावत ने बैग की तलाश शुरू की।
इस दौरान स्थानीय तीर्थ पुरोहित पंडित महेश चंद्र अवस्थी ने भी पुलिस का सहयोग किया। पुलिसकर्मियों और पुरोहित की सूझबूझ तथा संयुक्त प्रयासों से यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

₹1 लाख नकद, आईफोन और दस्तावेज मिले सुरक्षित

बैग मिलने के बाद उसे पुलिस सहायता केंद्र लाया गया, जहां संबंधित यात्री की मौजूदगी में बैग खोलकर उसके सामान की जांच की गई।
जांच के दौरान बैग में रखे एक लाख रुपये नकद, आईफोन और सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए। इसके बाद बैग यात्री को सौंप दिया गया।

यात्री ने पुलिस और पुरोहित का जताया आभार

अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस मिलने पर यात्री ने राहत महसूस की और उत्तराखंड पुलिस के दोनों जवानों के साथ स्थानीय पुरोहित पंडित महेश चंद्र अवस्थी का आभार व्यक्त किया।

केदारनाथ धाम में सामने आई यह घटना तीर्थयात्रियों की सहायता में पुलिस और स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग का सकारात्मक उदाहरण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *