देहरादून : पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर स्थित ECHS पॉलीक्लिनिक के नवनिर्मित प्रतीक्षा कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सैनिक विश्राम गृह बनाने की भी घोषणा की।
नवनिर्मित प्रतीक्षा कक्ष के शुरू होने से ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और कैंटीन आने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बैठने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। विशेष रूप से बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी।

विकासनगर में जल्द बनेगा सैनिक विश्राम गृह
कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में जल्द ही सैनिक विश्राम गृह बनाने की घोषणा की। इस प्रस्तावित सुविधा से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

एक ही परिसर में मिलेंगी स्वास्थ्य और सैनिक कल्याण सेवाएं
मंत्री गणेश जोशी ने हरबर्टपुर स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक परिसर में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।
इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा सैनिक कल्याण विभाग से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।











2 Responses