उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने आज विधानसभा देहरादून में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे और उन्होंने दिनेश आर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भी विधानसभा में मौजूद रहे।

दिनेश आर्य के नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के साथ विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं।

राज्यसभा सीट को लेकर अब आगे की चुनावी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *