पंतनगर के 120वें किसान मेले में कृषि नवाचार पर मंथन, बंशीधर भगत ने आधुनिक खेती और नई तकनीक पर दिया जोर

पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के साथ वैज्ञानिकों व अधिकारियों से की चर्चा; उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और किसान कल्याण पर रहा फोकस

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सहभागिता की। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे।


बंशीधर भगत ने कुलपति, वैज्ञानिकों और अधिकारियों से मुलाकात कर कृषि नवाचार, आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज और किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने किसान मेले को अन्नदाताओं को वैज्ञानिक शोध और नवीनतम कृषि पद्धतियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए किसानों को नई तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम में शैलेन्द्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, शशिकांत मिश्रा, नेमपाल सिंह, शेर बहादुर सिंह, हरिंदर सिंह, विनीता शर्मा, भगवती लोधियाल, ओमवती, सर्वेश्री, ममता, अनिल कुमार सिंह, हरमीत सिंह, विकास यादव, अंकेश रघुवंशी, उमा भंडारी, राजेश रस्तोगी, नारायण सिंह, आशीष ढांडा, तुषार और सचिन हरबोला सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *