नानकमत्ता जाते समय CM धामी ने झनकट में रुकवाया काफिला, सड़क किनारे लोगों की सुनी समस्याएं

स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद, समस्याओं और मांगों पर अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

झनकट/उधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता जाते समय झनकट क्षेत्र में सड़क किनारे मौजूद स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के सामने रखे, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से राज्य सरकार आमजन के साथ खड़ी है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *