29 सितंबर को देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान और मतगणना हुई। DAV (PG) College में अध्यक्ष पद पर नवदीप राणा ने सौरभ सेमवाल को हराकर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र सिंह निर्वाचित हुए।

श्री गुरु राम राय (PG) कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव हुए। यहां अध्यक्ष पद पर साहिल पंवार और स्मिता चौहान, महासचिव पद पर रोहित रावत और संदेश वर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना पाल और तलत जैहरा के बीच मुकाबला थ। उपाध्यक्ष, सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी थी।

वहीं MKP (PG) College में भी छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार यहां ABVP ने पूरा पैनल जीता।

मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरी खबर और कॉलेजवार नतीजों के लिए जुड़े रहें |
Nation 9 Today — आम जनता की आवाज़ के साथ।









