देहरादून नगर निगम में 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर सौरभ थपलियाल बोले—शहर के विकास को मिलेगी नई गति

देहरादून। राजधानी देहरादून के नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने करीब 20 मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम में पहले 100 पार्षद थे, जबकि 20 मनोनीत पार्षदों के शामिल होने के बाद अब कुल संख्या 120 हो गई है।


उन्होंने कहा कि मनोनीत पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में नगर निगम से उनके जुड़ने से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की समस्याओं के समाधान में भी सहायता मिलेगी।

मेयर ने कहा कि सभी पार्षदों के अनुभव, सक्रियता और आपसी समन्वय से नगर निगम की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *