देवबंद महाकुंभ से देहरादून तक सामाजिक एकता का संदेश, किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने दोनों कार्यक्रमों में की शिरकत

देवबंद महाकुंभ में सोमदत्त शर्मा ने दिया सामाजिक एकता और युवा सशक्तीकरण का संदेश, देहरादून में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में भी हुए शामिल

किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं से शिक्षा, करियर निर्माण और नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान; देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चंपत राय की उपस्थिति में आयोजित समारोह में की सहभागिता

देवबंद/देहरादून। किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने अपनी टीम के साथ देवबंद में आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के महाकुंभ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाज के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

सोमदत्त शर्मा ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन बेहद शानदार और सुव्यवस्थित रहा। उन्होंने आयोजन समिति, पदाधिकारियों और विशेष रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले युवाओं की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।

समाज की एकजुटता और युवा पीढ़ी के भविष्य पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ शर्मा ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, संगठन, संस्कार और युवा पीढ़ी के सशक्तीकरण से ही संभव है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और करियर निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानकर उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश

सोमदत्त शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। मजबूत और जागरूक युवा पीढ़ी ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

देहरादून में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में भी हुए शामिल

देवबंद महाकुंभ में सहभागिता के बाद सोमनाथ शर्मा ने अपनी टीम के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में भी शिरकत की।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी सहित अनेक संत-महात्मा, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अशोक सिंघल के जीवन एवं योगदान पर आधारित विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका ‘विश्व हिंदू’ के विशेषांक का विमोचन किया।

कार्यक्रम में अशोक सिंघल के राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को याद किया गया।

सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान को बताया आवश्यक

दोनों कार्यक्रमों में सहभागिता के दौरान सोमदत्त शर्मा ने समाज को संगठित रखने, युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करने और नई पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।

देवबंद से देहरादून तक आयोजित इन दोनों कार्यक्रमों में सोमनाथ शर्मा की सहभागिता सामाजिक एकता, युवा जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े संदेशों पर केंद्रित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *