देहरादून। राजधानी देहरादून में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
कांग्रेस ने मांग की कि किसी क्षेत्र में गंभीर आपराधिक घटना होने पर चौकी, थाना, सर्कल और जिला स्तर पर पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
धस्माना ने कहा कि हाल की घटनाओं से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। विशेष रूप से अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर पुलिस को अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने मांग की कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रभावी व्यवस्था बनाए और उनसे नियमित संपर्क सुनिश्चित किया जाए।
गौरतलब है कि एक दिन पहले रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में तीन लोगों की हत्या की घटना के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।










