चमोली के बनाला पावर प्लांट में पाइप फटा, तेज बहाव से बने बाढ़ जैसे हालात; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

चमोली के बनाला पावर प्लांट में पाइप फटा, तेज बहाव से बने बाढ़ जैसे हालात; कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

 

 

चमोली। जिले के तेफना क्षेत्र स्थित रामोस इंफ्रास्ट्रक्चर के बनाला पावर प्लांट में पाइप फटने से बड़ा हादसा होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। पाइप फटते ही अचानक भारी मात्रा में पानी बाहर निकलने लगा, जिससे प्लांट परिसर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और पानी के प्रवाह को रोकने तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पाइप फटने के कारणों और प्लांट को हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  Click here

प्रशासन अथवा संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक विवरण जारी होने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

 

NATION 9 TODAY | आम जनता की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *