



चार धाम यात्रा की तैयारियों पर सरकार गंभीर, कांग्रेस पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के शुभारंभ से पहले शासन-प्रशासन यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की तैयारियों में पूरी तरह जुटा है। वहीं कांग्रेस की ओर से यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार करते हुए कहा
“सरकार चाहे कितना भी अच्छा काम कर ले, कांग्रेस की आदत है सिर्फ सवाल उठाने और संदेह करने की। कांग्रेस इस पवित्र यात्रा को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।”
महेंद्र भट्ट ने यह भी दावा किया कि पिछले वर्ष 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे, और इस बार यह संख्या और अधिक होने की संभावना है। Click here
आपको बता दें कि चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
2 मई को केदारनाथ धाम और
4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिविधान के साथ खोले जाएंगे।