देहरादून के विष्णु लोक में ट्रिपल मर्डर, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी समेत 3 लोगों की हत्या

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक लूट के इरादे से घर में घुसे एक आरोपी ने 85 वर्षीय रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय घरेलू सहायिका शीला की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक घटना विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 में दोपहर करीब तीन बजे हुई। आरोप है कि घर में घुसे व्यक्ति ने रजनी कपूर के गले से चेन छीन ली। विरोध करने पर उसने पेचकस से उन पर कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर घरेलू सहायिका शीला वहां पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद रमेश कपूर को भी निशाना बनाया गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी ने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर पेचकस दिखाकर लोगों को डराने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लूट के अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *