ऊधम सिंह नगर में रोडवेज चालक से मारपीट, पुलिस ने 3 ट्रक चालकों को किया गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर। जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पेशे से ट्रक चालक बताए गए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक घटना 5 अक्टूबर की है। रोडवेज बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की गई। घटना के समय बस में यात्री भी सवार थे। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के कारण चालक तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दे सका।

मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर फार्म निवासी सैफ खान (23), सावेज खान (24) और नई सुनहरी, किच्छा निवासी रिजवान (27) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि चालक की ओर से तहरीर मिलने के बाद अलग से अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *