जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश—एक ही समस्या लेकर दोबारा आया फरियादी तो तय होगी जवाबदेही

लखनऊ में विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को समाधान का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति की समस्या वास्तविक है और वह उसी समस्या को लेकर दूसरी बार जनता दर्शन में पहुंचता है तो संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय है और वास्तविक समस्या का समय पर समाधान न होना स्वीकार्य नहीं है।


जनता दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने जमीन पर जबरन कब्जे से संबंधित शिकायतें भी रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी गरीब की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम को “लोक-कल्याण एवं सुशासन की प्रतिबद्धता” बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *