चमोली में बरसी आसमानी आफत, मलबे में दबी दो गाड़ियां, कई मार्ग अवरुद्ध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चमोली/देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद में अचानक मौसम ने करवट ली और देवाल-थराली मोटरमार्ग पर रामलीला मैदान के समीप सिपाही गदेरे से आए भारी मलबे की चपेट में एक ऑल्टो कार और एक स्कॉर्पियो वाहन आ गए। गाड़ियां पूरी तरह से मलबे में दब गई हैं।

वहीं दूसरी ओर, कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग भी नासिर बाजार के पास मलबा आने से पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

बीआरओ की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को खोलने में जुट गई है, जबकि देवाल-थराली मोटरमार्ग के कल तक ही खुलने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मार्ग बहाली का कार्य तेजी से जारी है।

Nation 9 Today
Author: Nation 9 Today

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।