जबरन उगाही और धमकी मामले में दो गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देहरादून, 27 मार्च 2025 – राजपुर रोड स्थित पिरामिड कैफे लॉज में जबरन उगाही और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आशीष नेगी उर्फ उक्रांद और दूसरा आशुतोष नेगी शामिल हैं। आशुतोष नेगी जनपद पौड़ी का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

क्या है मामला?

20 मार्च 2025 को करीब 40-50 लोग कैफे में पहुंचे और खुद को यूकेडी कार्यकर्ता बताते हुए वहां नारेबाजी, स्टाफ के साथ बदसलूकी की और ₹1,07,000 की जबरन उगाही कर ली। इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठान की छवि खराब करने और अतिरिक्त पैसों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

कैफे मालिक प्रकाश जोशी ने इसकी शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई। जांच में आरोपियों द्वारा 25 मार्च को दोबारा धमकाने और पैसे मांगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

गिरफ्तारी और आपराधिक इतिहास

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को कृष्णा विहार, किद्दूवाला से गिरफ्तार किया।

1. आशीष नेगी उर्फ उक्रांद (30 वर्ष) – निवासी कर्णप्रयाग, चमोली


2. आशुतोष नेगी (51 वर्ष) – निवासी पौड़ी गढ़वाल (हिस्ट्रीशीटर)



आशुतोष नेगी पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धमकी, जबरन उगाही, SC/ST एक्ट, पॉक्सो एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

अदालती कार्यवाही

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

  • Digital Griot