प्रदेश का मौसम एक बार फिर से फिर करवट बदल सकता है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रदेश का मौसम एक बार फिर शुक्रवार से फिर करवट बदल सकता है। दून समेत आठ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर व देहरादून, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है।

इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।

गुरुवार को देहरादून समेत पहाड़ी जनपदों में दोपहर दो बजे तक हल्के बादल छाये रहे, इसके बाद एक बार फिर से धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 34.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।