चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तराखंड में चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई बर्फबारी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है।

वहीं सतह पर करीब तीन इंच बर्फ जमी है। स्थानीय लोगों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं, बर्फबारी के बाद चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे अचानक ठंड बढ़ने लगी।

न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया और करीब साढ़े तीन बजे अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी से सड़कों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से स्थानीय बागवानों, किसानों, पर्यटन व्यावसायियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। स्थानीय ग्रामीणों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की।

Leave a Comment

  • Digital Griot