खेल मंत्री रेखा आर्या की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खेल मंत्री रेखा आर्या की केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून, 3 अप्रैल – उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। संसद परिसर में हुई इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी और राज्य में खेल व न्याय क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

इसके अलावा, मंत्री रेखा आर्या ने लोकसभा महासचिव और पूर्व उत्तराखंड मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से भी भेंट की। इस दौरान उत्पल कुमार सिंह ने मंत्री रेखा आर्या को संविधान की मूल प्रति व विशेष कैलेंडर भेंट किया।

मंत्री रेखा आर्या की इन मुलाकातों को राज्य के विकास व नीतिगत समन्वय के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

  • Digital Griot