उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में वनाग्नि की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने आज उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में वनाग्नि की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्चुअल रुप से जुड़े उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द वनाग्नि पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के साथ ही सभी वन प्रभागों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलाखेत मॉडल या अन्य प्रभावी मैकेनिज्म को गंभीरता से अपनाकर दीर्घकालिक तौर पर कार्य किया जाए जिससे स्थायी रुप से वनाग्नि पर नियंत्रण पाया जा सके। फायर वॉचरों का बीमा किए जाने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं में शामिल लोगों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा जाए।

Leave a Comment

  • Digital Griot