



लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राहुल और प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले यूपी से दूरी बना ली है। यानी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यूपी से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इन सीटों से दोनों नेता चुनाव नहीं लड़ेंगे।