उत्तराखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाएगी सरकार, मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगे पाठ्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तराखंड सरकार अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि राज्य में MBBS डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन अब सरकार की प्राथमिकता विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने पर है।

इसके लिए राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैयार करने हेतु पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब विशेषज्ञ डॉक्टर राज्य के मेडिकल कॉलेजों से ही उपलब्ध होंगे, तो दूर-दराज के क्षेत्रों में भी उनकी सेवाएं आसानी से पहुंच सकेंगी।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना
Nation 9 Today
Author: Nation 9 Today

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।