मसूरी विधानसभा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान, मंत्री गणेश जोशी बोले – भाजपा एक विचारधारा है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला स्थित दून कॉम्प्लेक्स में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुई, जिसने माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए जनसंघ से लेकर आज भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक के संघर्ष और संगठन की यात्रा को विस्तार से बताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक मजबूत विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

  • Digital Griot