खनन राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि से कांग्रेस में हड़कंप, पारदर्शी नीति से माफियाओं पर सख्त कार्रवाई: महेंद्र भट्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खनन से राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि, पारदर्शी नीति से माफियाओं पर सख्त शिकंजा—भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

देहरादून, 28 मार्च: उत्तराखंड में खनन नीति के तहत राज्य सरकार को ऐतिहासिक राजस्व प्राप्ति हुई है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि खनन राजस्व में तीन गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि अवैध खनन पर सख्ती से माफियाओं से आठ गुना अधिक वसूली की गई है।

भट्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बौखलाया हुआ है क्योंकि पारदर्शी खनन नीति से उनके “चहेते माफियाओं” को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि 2024-25 में अब तक 1025 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है और यह आंकड़ा 1100 करोड़ पार करने की उम्मीद है।

उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी और ईमानदार नीति के चलते खनन पट्टों का ई-निविदा व ई-नीलामी से आवंटन किया गया, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत दोनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सरकार में खनन माफियाओं को खुली छूट दी गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त नीतियों से अब हालात बदल चुके हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता के हितों की चिंता नहीं, बल्कि माफियाओं के नुकसान की चिंता सता रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार विकास और विरासत दोनों के संरक्षण पर काम कर रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रहेगा।

Nation 9 Today
Author: Nation 9 Today

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।