कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के परिवार को मुआवजे का चेक भेंट किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज में गुलदार के हमले में मारे गए बच्चे के परिवार को छह लाख के मुआवजे का चेक भेंट किया।

उन्होंने पीड़ित परिवार को अपने कैंप कार्यालय देहरादून में बुलाया था। इसके बाद डीएफओ नितीशमणि त्रिपाठी की मौजूदगी में उन्हें चेक दिया गया।

वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि चार लाख का मुआवजा केंद्र व दो लाख का राज्य सरकार की ओर से दिया गया है।

इसके अलावा सरकार पीड़ित परिवार की हर सहायता के लिए खड़ी है। आपको बता दे कि घटना देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत 10 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने हमला कर दिया था, जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गई थी।

Nation 9 Today
Author: Nation 9 Today

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।