



भाजपा महिला मोर्चा तीन दिवसीय कार्यक्रम
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा हैट्रिक बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है जिसके चलते भाजपा महिला मोर्चा 4 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
इस बात को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि 4 मार्च को रन फॉर पीएम यानी रन फॉर मोदी मैराथन दौड़ होगी जिसमें हमारे विभाग की महिलाएं दौड़ लगाएंगी |
5 मार्च को हर विधानसभा में स्कूटी रैली और पदयात्रा होगी जिसमें हम मोदी जी द्वारा किए गए महिला उत्थान और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल में होने वाले महिला संबोधन कार्यक्रम को सभी 270 मंडलों में सीधा प्रसारण कराएंगे|