गुरुभक्ति के गीत और श्रीगुरु महाराज के जयकारों के साथ शनिवार को श्रीझंडाजी साहिब का आरोहण हुआ!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरुभक्ति के गीत और श्रीगुरु महाराज के जयकारों के साथ शनिवार को श्रीझंडाजी साहिब का आरोहण किया गया।

आस्था के इस महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम 4:25 बजे ज्यों ही श्रीझंडाजी का आरोहण हुआ, हजारों की संख्या में संगत और श्रद्धालु हाथ जोड़ शीश नवाते हुए खड़े हो गए।

शनिवार को ढोल ताशों के साथ श्रद्धालु ‘गुरां दा देखों झंडा चढ़या…गाते हुए नाच उठे। हर कोई श्रीझंडाजी साहिब के समक्ष मत्था टेकने के साथ श्री गुरु महाराज के दर्शन को आतुर था। श्री दरबार साहिब परिसर और इसके आसपास तिल रखनेभर की जगह नहीं थी।

जैसे-जैसे श्रीझंडाजी पर गिलाफ के आवरण चढ़ाने का क्रम बढ़ता जाता, संगत और श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। शाम चार बजकर दस मिनट पर श्रीदरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास ने आरोहण की प्रक्रिया का संकेत किया, वैसे ही पूरी द्रोणनगरी श्री गुरु महाराज के जयकारों से गूंज उठी।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot