



मोदी मंत्रिमंडल में उत्तराखंड से एक सांसद को जगह मिल सकती है। उत्तराखंड से पांचों सीटें भाजपा ने जीती हैं। इनमें गढ़वाल से अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट संसद पहुंचे हैं।
देखना होगा कि पांच में से किसके हिस्से मंत्रीपद आता है। वहीं दिल्ली से भी एक सांसद को मोदी मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। इनमें मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि तिवारी लगातार तीसरी बार जीतकर आए हैं।
भाजपा ने इस बार दिल्ली में सात में से छह प्रत्याशियों की टिकट काट दिया था, लेकिन मनोज तिवारी एक मात्र प्रत्याशी थे, जिन पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया गया। नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस बार वे सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें लगभग 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, सबसे ज्यादा जगह बिहार को मिल सकती है। नई मंत्रिपरिषद में किन नामों को जगह मिलेगी, इसका इंतजार है।
नरेंद्र मोदी रविवार शाम 715 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और वह गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसलिए इस बार सरकार में सहयोगी दलों की संख्या तो ज्यादा होगी ही, मंत्रिपरिषद का आकार भी पिछली दोनों बार की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।