राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले अमित शाह. देश ने तय किया, PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे’.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली में बीजेपी की चल रही राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, ‘इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे।

पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।’ शाह ने कहा, ”75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें, 15 प्रधानमंत्री देखें हैं। देश में जितनी सरकारें आईं सबने समयानुकूल विकास करने का काम किया लेकिन समग्रता से हर क्षेत्र का, हर व्यक्ति का विकास सिर्फ PM मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुआ है।

कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को खत्म कर रही अमित शाह ने कहा, “INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।”

Leave a Comment

  • Digital Griot