देहरादून। कुआंवाला क्रिकेट ग्राउंड में पूर्व अधिवक्ता एवं DAV महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ सचिव स्वर्गीय अनिल रावत की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम सचिवालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम GST को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजेता टीम को बधाई देने के साथ उपविजेता टीम GST और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई।
खेल के माध्यम से स्वर्गीय अनिल रावत को श्रद्धांजलि
इस टूर्नामेंट का आयोजन स्वर्गीय अनिल रावत के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान की स्मृति में किया गया। आयोजकों का उद्देश्य उनकी स्मृतियों को जीवित रखने के साथ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना भी रहा।

इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। साथ ही युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है।
आयोजन के सफल समापन पर आयोजक समिति एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।











