उत्तराखण्ड राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, अमित शाह और सीएम धामी ने किया सम्मानित

देहरादून राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करते अतिथि

देहरादून। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, कला और सिनेमा जगत के लिए राज्योत्सव समारोह विशेष उपलब्धि लेकर आया। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी तथा सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित दोनों कलाकारों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

देहरादून राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करते अतिथि

नरेंद्र सिंह नेगी ने लोकगीतों से दी उत्तराखण्ड को पहचान

वर्ष 2024 का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को प्रदान किया गया। नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की परंपराओं, लोकजीवन, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को अभिव्यक्ति दी है। उनके गीत प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

हेमंत पांडेय का अभिनय जगत में उल्लेखनीय योगदान

वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडेय को सम्मानित किया गया। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अपने अभिनय से विशिष्ट पहचान बनाई तथा उत्तराखण्ड की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा, लोककला और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा कलाकारों के योगदान को मान्यता देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *