खटीमा रामलीला में CM धामी का बड़ा संदेश, बोले—श्रीराम के आदर्शों पर चलना ही धर्म और नैतिकता का मार्ग

 

नगला तराई में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दोहराया संकल्प

खटीमा, ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन समाज को एकजुट होकर धर्म, सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण के साथ केदारखंड और मानसखंड क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अवैध अतिक्रमण और छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्ती

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार अवैध अतिक्रमण तथा छद्म वेश धारण कर लोगों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर रही है।

केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का किया उल्लेख

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान, नल से जल, गैस कनेक्शन और पात्र लाभार्थियों के लिए पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य उपचार जैसी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

महिला सशक्तीकरण के लिए लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं, युवाओं के कौशल विकास तथा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों तथा पूर्व सैनिकों के लिए लागू वन रैंक, वन पेंशन योजना को भी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, ग्राम प्रधान दीपू मेहरा सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Nation 9 Today | आम जनता की आवाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *