सासाराम रोहतास जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन अब अंतिम तैयारी में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सासाराम रोहतास जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन अब अंतिम तैयारी में जुट गया है|

तो वहीं जिला प्रशासन की ओर से शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का परेड का पूर्वाभ्यास करने की सिलसिला शुरू कर दिया गया है| Read More…

इस क्रम में शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया| जिसमें जिला महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों के अलावा बीएमपी के जवान शामिल रहे| इस दौरान बिहार पुलिस जवानों ने आकर्षक परेड का रिहर्सल किया तो वहीं इनके के साथ-साथ महिला बटालियन ने भी परेड को बेहतर करने को लेकर पीछे नहीं रही|

पुलिस जवानों की तरह महिला बटालियन ने भी आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया| मौके पर महिला व पुरुष पुलिस जवानों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान गाकर सलामी देने का अभ्यास किया| Read More…

इसकी जानकारी डीपीआरओ धर्मवीर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम में आयोजित किया जाएगा| प्रशासन की ओर से गणतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम दौर की तैयारी की जा रही है|

 

रिश्ते में जीजा बताकर किया फोन फिर बेटी को अस्पताल में भर्ती बताकर 32 हजार रुपये का लगाया चूना

 

Leave a Comment