पर्वतीय इलाकों में आज बदलेगा मौसम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तापमान की बात करें तो तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वहीं, मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य है।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया!