उत्तराखंड में बदला मौसम पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा तो चोटियों पर हल्का हिमपात!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व बर्फबारी भी दर्ज की जा रही है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

वहीं, दून समेत मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश कम हो गई है और ठंडक महसूस की जाने लगी है। दून का अधिकतम पारा भी इस अक्टूबर में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

माैसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में बागेश्वर व पिथौरागढ़ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात के आसार हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की आशंका है।

मंगलवार को दून में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर में धूप तो खिली रही, लेकिन उसकी तपिश बेहद कम हो गई। मंगलवार को इस वर्ष अक्टूबर में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादलों का डेरा रहा। कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई तो चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिसके बाद हवाएं चलने से निचले इलाकों में भी ठिठुरन महसूस की जाने लगी। पारे में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेशभर में ही सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि, दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं, लेकिन इसमें गिरावट की उम्मीद है

Leave a Comment

  • Digital Griot