विश्व पर्यावरण दिवस से उत्तराखंड में 2 लाख पौधों का वृहद अभियान, मतदान जागरूकता भी होगी शामिल
!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर उत्तराखंड में आगामी 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस से एक विशाल पौधारोपण एवं मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे और वोटिंग के प्रति जागरूकता भी फैलाई जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में अभियान की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यह अभियान जून से जुलाई के अंत तक चलेगा और इसे उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला से भी जोड़ा जाएगा।

राज्य के 11,700 से अधिक पोलिंग बूथों पर प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण में सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, और पौधों की सतत देखभाल हेतु स्थानीय सहयोग भी लिया जाएगा।

मतदाता जागरूकता के लिए हर महीने अलग थीम निर्धारित की गई है:

जून: “Every Drop of Rain, Every Vote Count”

जुलाई: “हरेला का संदेश, वोट बने विशेष”


इस अभियान को जनपदों में डीएम और सीडीओ के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र, दोनों को एक साथ बढ़ावा मिल सके।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot