उत्तराखंड विधानसभा में पहाड़-मैदान विवाद पर हंगामा, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान पर बवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पहाड़ और मैदान के मुद्दे पर तीखी बहस हुई। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के ‘देसी पहाड़ी’ वाले बयान पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस बयान को प्रदेश को बांटने वाला करार देते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग की। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यदि प्रेमचंद अग्रवाल के बयान से किसी की भावना आहत हुई है, तो वे माफी मांगते हैं, लेकिन भाजपा को बदनाम करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद ने सदन से लेकर सड़कों तक राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा: “प्रेमचंद अग्रवाल ने यदि किसी की भावना को आहत किया है, तो उसके लिए हम माफी मांगते हैं। लेकिन जो लोग बेवजह भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, उनके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

करण माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस: “भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट केस दर्ज करने की बात कर रहे हैं, तो सबसे पहले मैंने ही अपने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाला था। भाजपा में यदि साहस है, तो वे मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं।”


इस विवाद के चलते उत्तराखंड की राजनीति में तनाव बढ़ गया है, और आने वाले दिनों में इसके और अधिक गहराने की संभावना है।


Nation 9 Today
Author: Nation 9 Today

Leave a Comment

  • Digital Griot