



“देहरादून में जनजातीय महोत्सव, संस्कृति और हस्तकला का अनूठा संगम”
देहरादून के परेड मैदान में जनजातीय समाज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस महोत्सव में जनजातीय समाज की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ हस्तकला, आयुर्वेदिक उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए हैं।
युवाओं की भारी भीड़ के बीच जनजातीय कल्याण विभाग के स्टेट कॉर्डिनेटर राजीव सोलंकी ने बताया कि इस महोत्सव की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 में की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज को सशक्त बनाना है।
जनजातीय कल्याण विभाग और टीआरआई के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह महोत्सव अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करता नजर आ रहा है।