उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदला हुआ है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में बादलों की आंख-मिचौनी के साथ धूप खिल रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व घने बादल छाये हुए हैं।

अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आज बादल मंडराने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है। चोटियों पर हल्के हिमपात के भी आसार हैं। जबकि शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछार और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर में असमान में बादल मंडराने लगे। हालांकि दून में कहीं भी वर्षा की सूचना नहीं है। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछार पड़ी। जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में तपिश ने बेहाल किया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।