आज दिनांक 30/10/2025 को चौकी सहिया को सूचना प्राप्त हुई कि जजरेट से लगभग 1 किलोमीटर आगे सहिया की ओर एक पिकअप वाहन (UK04CB-0265), जिसमें पुराली (धान की पराली) भरी हुई थी, में अचानक आग लग गई है।
सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस बल आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया।
वाहन में सवार दो व्यक्तियों की पहचान संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी एवं राहुल पुत्र बज्जू निवासी ग्राम जीसऊ थाना कालसी के रूप में हुई। फायर सर्विस की सहायता से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन विकासनगर से पुराली भरकर अपने गांव की ओर जा रहा था, इसी दौरान पुराली में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण संभवतः रगड़ या चिंगारी बताया जा रहा है।
घटना में वाहन लगभग पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गया है, हालांकि सौभाग्यवश किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।










