त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में की नियुक्तियों की घोषणा

vishal tyagi

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में की नियुक्तियों की घोषणा

देहरादून 10 जुलाई 2024: त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने आज उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। इस अवसर पर विशाल त्यागी ने कहा कि समाज की सेवा में तत्पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त नए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

1. देहरादून निवासी श्री *सहदेव त्यागी* को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
2. रोशनाबाद, हरिद्वार निवासी श्री *शशिकांत त्यागी* को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
3. देहरादून निवासी श्री *हितेश त्यागी* को प्रदेश सचिव के प्रभार से मुक्त कर प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
4. रुड़की निवासी श्री *प्रिंस त्यागी* को मौजूदा प्रदेश कोषाध्यक्ष के प्रभार से मुक्त कर प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार महानगर कार्यकारिणी में भी नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं:

1. महानगर उपाध्यक्ष – *अंकुर त्यागी*, निवासी हरिद्वार
2. महानगर सचिव – *सचिन त्यागी*
3. महानगर सचिव – *विकास त्यागी*
4. कार्यकारिणी सदस्य – *राहुल त्यागी* और *नीरज त्यागी*

विशाल त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में त्यागी समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज के हर सदस्य की सुरक्षा और सम्मान समिति की प्राथमिकता है।

उत्तराखंड में त्यागी समाज की बड़ी संख्या और उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, समिति ने यह कदम उठाया है। समाज के सदस्यों ने इस घोषणा का स्वागत किया और अपनी निष्ठा से समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment