प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य की प्रशासनिक नींव सुदृढ़ हुई। उन्होंने राज्य निर्माण के शुरुआती दौर में सुशासन, प्रशासनिक स्थिरता और जनहित के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार, नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और लोककल्याण के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को स्वामी जी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot