उत्तराखंड में बनेगा देश का सर्वश्रेष्ठ खेल विश्वविद्यालय, खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



उत्तराखंड सरकार राज्य में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि देशभर में मौजूद सभी खेल विश्वविद्यालयों के वर्किंग मॉडल, कोर्सेस और स्टाफ स्ट्रक्चर का गहन अध्ययन कर उत्तराखंड में एक बेहतरीन और उदाहरण प्रस्तुत करने वाला मॉडल तैयार किया जाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि विश्वविद्यालय में किन-किन पदों की आवश्यकता होगी, उसका प्रस्ताव तैयार कर शासन से शीघ्र अनुमति ली जाए। साथ ही, विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों को UGC से मान्यता दिलाने के लिए भी पत्राचार शुरू किया जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर केंद्रीय स्तर से वन विभाग की जो आपत्तियां थीं, उनका समाधान निकाला जा रहा है और जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां इस तरह से की जाएं ताकि आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सके।


रेखा आर्या, खेल मंत्री, उत्तराखंड
“उत्तराखंड का खेल विश्वविद्यालय देश के लिए एक रोल मॉडल बने, इसके लिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर इसका शिलान्यास हो और प्रदेश को एक नई खेल पहचान मिले।”

Leave a Comment

  • Digital Griot