



देहरादून | उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में पांच पद खाली हो गए हैं। ऐसे में जल्द ही नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारों के तहत होता है और इस पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका मिल सकता है। अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।